टी जी टी हिन्दी सेवी सम्मान से विभूषित हुए कवि अशोक कुमार यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह देहरादून, उत्तराखंड के द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्यकारों को दिनांक 10 जनवरी 2024 को सम्मानित किया गया। इस समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, समूह सम्पादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय और समाचार संपादक कुमार संदीप हैं। इस अवसर पर मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार, कवि अशोक कुमार यादव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई को मातृभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए किये जा रहे अतुलनीय प्रयास के लिए टी जी टी हिन्दी सेवी सम्मान 2024 से विभूषित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, विभा नविशा सोनी, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, रामा साहू, रवि यादव, मुकेश कुमार सोनकर रायपुर, जलेश यादव, मनीष डहरिया, अमन घृतलहरे, मनोज डहरिया, गंगाराम साहू, प्रदीप दुबे, लोकेश साहू और लुकेश सप्रे सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।