युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। नवीन नगर स्थित प्रजापिता ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र में आज श्री अयोध्याधाम में श्री रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठता समारोह के उपलब्ध एक मेडिटेशन का आयोजन कर विश्व में सुख-शांति की कामना की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रहमकुमारी केन्द्र की संचालिका बहन बी.के.रानी ने प्रभु राम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सभी के हैं तथा सभी के हृदय विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना तभी सार्थक होगी जब हम प्रभु श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम मे बी के उमा बहन, नैंसी बहन, महेश पाठनिआ,दीपक ठकरल,अशोक भाई,सौरभ लूथरा, सुमित्रा,आदेश पंवार, संतोष चावला, प्रेम लता आदि मोजूद रहें।