सपाईयों ने लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई

सहारनपुर। लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने पर बल दिया। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आज समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि समाजवाद के चिंतक लोग बंधु राज नारायण ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और सदैव उत्पीड़न के  खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद के रखा और अन्याय कभी नहीं दिया। हमें इनके विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए जिससे कि समाजवाद को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा सीताराम सहगल ने कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के साथ कार्य करने वाले लोक बंधु राज नारायण ने समाजवाद की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा और कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया। और जहां भी अन्याय होता देखा उसका पुरजोर विरोघ किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग उनके सिद्धांतों को अपनाये।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण जनता पार्टी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व मिला और उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना काम किया जिससे आज ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोक बंधु राज नारायण ने कभी भी अपने कार्य में अन्याय व उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जिसके चलते आज भी उन्हें सच्चा समाजवादी चिंतक कहा जाता है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि उनके आदर्श और विचारों को जीवन में अपजाने का काम करें।

प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य इसरार चौधरी वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर डॉक्टर फुरकान गोरी जिला अध्यक्ष शिक्षा सभा सत्येंद्र गौतम हसीन अहमद चौधरी जुमला सिंह राजकुमार उनाली शाहिद मंसूरी असलम मलिक विशाल यादव कंवरपाल अहमदपुर वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।