राम मंदिर का निर्माण होना सनातन धर्म और संकृति की स्थापना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आज हमारे देश भारत आर्या वर्त में एक ही चर्चा जय श्री राम 

जय श्री राम,,और दूसरी चर्चा राम मंदिर का उद्घाटन और हमारे प्रभु श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह।यह हम सभी देश वासियों के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम पल होगा। इस दिन की प्रतिक्षा पूरे सवा अरब देश वासियों को है।क्योंकि इस दिन बहुत ही विशेष अलौकिक और अद्भुत होने वाला है।

 वह दिन होगा दिनांक होगा २२ जनवरी। इस दिन पूरे देश में एक भव्य और विराट महा उत्सव मनाया जाना है।इस महोत्सव की साक्षी बनेंगे हमारे देश के सवा अरब भारतीय।इस दिन पूरे देश में और देश के सभी घरों में मंदिरों में दीप प्रज्वलित किये जाएंगे।और यह दीप पूरे देश को आलोकित करते हुए दीपावली का दुसरा और अद्वितीय पर्व होगा।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना सनातन धर्म की स्थापना,भारतीय संकृति और अस्मिता की स्थापना और फिर उसमें भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठापन होना हमें बहुत कुछ संदेश देता है।हमें इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को अनुभव करना नितांत आवश्यक है।पहला महत्व है ऐतिसिक,इस की दृष्टि से देखा जाय तो यह सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक,भगवान राम का जन्म स्थान,यही बाल्यावस्था का स्थल,और यही उनकी राजधानी भी रही है।

इसके अलावा मंदिर का निर्माण सुंदर स्थापत्य कला मे हुई है जो सुख समृद्धि भक्ति आस्था का एकाकार कराती है। यहीं पर भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित होगी जो हमारे करोड़ों भारतीय के लिए धर्म आस्था और विस्वास का केंद्र होगा।मंदिर के स्थापना होने से यहाँ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।इससे मानवीय और आध्यात्मिक गुणों का विकास होगा। 

भाईचारे की भावना सामंजस्य की भावना को बल देगा।यह भी कहा जा सकता है की यह मंदिर श्रद्धा भक्ति और समर्पण का केंद्र होगा।कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह मंदिर लोगों के मन में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देगा।जो आम जनमानस साहित आने वाली नई पीढ़ियों को भी अपनी मूल्यों को समझने के लिए प्रेरित करेगा,और आपस में जोड़ने का काम करेगा।

इस प्रकार से यह अयोध्या नगरी एक तीर्थ धाम के रूप में विकसित हो रहा है यहाँ के रेलवे स्टेशन,एयर पोर्ट का कायकल्प किया जा रहा है यहाँ के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है।इस प्रकार पुरी दुनिया के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।दुनिया की नजर इसकी भव्यता पर होगी।

अशोक पटेल "आशु"

मेघा,धमतरी छ्ग

९८२७८७४५७८