संस्कृति उत्सव 2023 प्रतियोगिता आयोजित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्र्तगत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सहारनपुर के जनमंच सभागर मे संस्कृति उत्सव 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमे काफी संख्या मे प्रतिभागियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। संस्कृति उत्सव 2023 प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चौधरी,जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में जनपद की समस्त तहसीलों से विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

 इस दौरान गायन, लोक नृत्य, वादन, नाट्य कला, लोक कला शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत सहित कला की अन्य विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं के विजेताओं द्वारा मंडल पर आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा। जिसके बाद मंडल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी।

 प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षकविनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ0 अर्चना द्विवेदी,  मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन आदि का सहयोग रहा।