इलाज के लिए दस हजार रूपये आर्थिक मदद किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता रामकुँवर यादव के पहल पर मेंहनगर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर निवासी अभिमन्यु यादव व छन्नू यादव ने पीड़ित बच्चों के आंखा की रोशनी के सलामती और दवा ईलाज के लिए दस हजार रूपये आर्थिक मदद किया।

बताते चले की तरवां ब्लाक के ग्राम पंचायत फद्दूपुर कुटिया निवासी अरबिन्द यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। समय ने करवट लिया उनकी पत्नी नीलम देवी बेटा आशीष यादव (12 वर्ष) पुत्री अंशिका यादव (10वर्ष) के आंख की रोशनी धीरे-धीरे समाप्त हो गई।

परिवार का एक मात्र बेटा आठ वर्षीय अनुज यादव के आंखों की रोशन अभी ठीक बतायी जा रही है। अन्य बच्चो की स्थिति को देखकर मजदूर पिता अरविन्द यादव ईश्वर से प्रार्थना करता है कि छोटे पुत्र अनुज यादव की आँखे सलामत रहे। अरबिन्द के छलके आँसुओ को देखकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुँवर यादव ने समाज के प्रभुत्व जनों से मदद की गुहार लगाई है। 

मजदूर परिवार अरविन्द यादव के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। पिता अरविन्द ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नेपाल के चिकित्सको ने बताया कि दोनो बच्चों के आंख का अपरेशन तीन बार करना होगा तब रोशनी आयेगी और आपरेशन में दो लाख खर्च होगा। गरीबा पिता के पास पैसान होने पर घर वापस आया। श्री यादव ने आश्वस्त किया कि परिवार को मुहिम चलाकर स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए हर संभव मदद की जायेगी।