महिला उधमी सह-प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इंटर नेशनल ट्रेड शो, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट,ग्रेटर नोएडा’ की तर्ज पर क्रिसमस कार्निवल के उपलक्ष पर महिला उधमी सह-प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन साउथ सिटी, दिल्ली रोड सहारनपुर पर किया गया।’

क्रिसमस कार्निवल  महिला उधमी सह- प्रदर्शनी का शुभारंभ आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी आदि द्वारा रिबन काटकर किया गया।  इस अवसर पर आईआईए चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ा एवं चैप्टर कोषाध्यक्ष राही मक्कड, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद सडाना, विशेष आमंत्रित सदस्य (सीईसी) आर.के. धवन, उपाध्यक्ष स० हरजीत सिंह, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, महिला उधमी वैशाली गोयल, सुरेन्द्र मोहन  कालड़ा, मुकेश डंग, पुनीत डंग, हर्ष खन्ना,अतुल मित्तल,आदि सदस्य उपस्थित रहें।

’क्रिसमस कार्निवल  महिला उधमी सह- प्रदर्शनी की संयोजक श्रुति लूथरा’ नें आईआईए  के वरिष्ठ पदाधिकारीयों  का स्वागत व अभिनन्दन करतें हुए कहा कि ’इस तरह की प्रदर्शनी जनपद सहारनपुर में पहली बार की  जा रही हैं उपरोक्त  प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा निर्मित ज्वैलरी, लेडीज रेडीमेड गारमेंटस, चाकलेट व केक, मिट्टी के बर्तन, होम डेकोरेट, कला व शिल्प, जीवन आकार फोटो बूथ, बच्चों के मनोरंजन के लिए जगलर व मिक्की माउस, सबसें बड़ा क्रिसमस ट्री, आयुर्वेदिक उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स, असम की साड़ी व बरेली के सूट आदि के अलावा लगभग 50  महिला उधमियो ने अपने स्टाॅल लगाए हुए हैं।