श्री सांई पालकी महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवंम उत्साह से मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। गत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी श्री सांई हरि संकीर्तन परिवार समिति सहारनपुर द्वारा 16वाँ श्री सांई पालकी महोत्सव आज पटेल नगर में बड़ी श्रद्धा एवंम उत्साह से मनाया गया। जिसमे सर्वप्रथम श्री सांई जी का मंगल स्नान, राजीव शर्मा, प्रवीन चाँदना, आशु सिन्धु एंवम सभी सांई भगतो द्वारा बड़ी देखते ही बनती थी। श्री सांई पालकी शोभायात्रा में श्री गणेश जी सरस्वती जी श्री सांई पालकी की शोभा एवंम श्री सांई जी की झांकियों की शोभा देखने योग्य थी। श्री सांई पालकी में नासिका बैड एवंम डी. जे.पर भक्तो द्वारा सांई भजनो का आनन्द लिया गया। शोभायात्रा के समापन पर भक्तो ने भजन संध्या में बाबा का गुणगान किया तदउपरान्त भक्तो ने भण्डारे में प्रशाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अजय सिंह (मेयर), विधायक  राजीव गुम्बर ,पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, नन्द किशोर (नन्दी), विनोद चांदना, प्रदीप कुमार, गोरव भसीन, राजू सेतिया, संजीव मेहता, विजय भाटिया, यशपाल त्रेहन, हनी वर्मा, किशोर पराशर राजेन्द्र सिंह कोहली (पार्षद), रवि जुनेजा, राजीव चानना, सुशील इत्यादि उपस्थित रहे।