इस दिशा में गुडलक ट्री लगाने से नहीं रहेगी पैसे की कमी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया जो सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी देते हैं उन्हीं पौधों में से एक है जेड प्लांट। जेड प्लांट को मनी ट्री, फोलर प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, क्रासुला प्लांट और गुडलक ट्री के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि इस पौधे को घर की सही दिशा में रखा जाए तो सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इसे घर की किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.....

प्रवेश द्वार 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे यहां पर लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

पूर्व दिशा 

घर के पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में इस पौधे को लगाने से परिवार में खुशहाली आती है और सदस्यों की उम्र भी लंबी होती है। इसके अलावा घर के सदस्यों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा 

यह दिशा भी जेड प्लांट को लगाने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है जहां पर इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलता है। 

पश्चिम दिशा 

छात्र यदि स्टडी रुम की इस दिशा में पौधे को लगाएं तो उनकी एकाग्रता बढ़ती है। ऑफिस की पश्चिम दिशा में यह पौधा लगाने से व्यक्ति की उन्नति होती है। 

यहां न लगाएं जेड प्लांट 

जेड प्लांट को धन का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसको कभी भी गंदी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बेडरुम या बाथरुम में यह पौधा नहीं रखना चाहिए। 

जेड प्लांट लगाने के अन्य फायदे 

घर में इस पौधे को लगाने से खूबसूरती बढ़ती है, सुख समृद्धि आती है। इसके अलावा यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ाता है जिससे घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर इसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। पैसों की तंगी से व्यक्ति को छुटकारा मिलता है और बच्चों का पढ़ाई में भी दिल लगता है।