गणेश चतुर्थी पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जायेंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

Ganesh Chaturthi 2023: हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। तदनुसार, इस वर्ष 19 सितंबर को भगवान गणेश का जनमोत्स्व मनाया जाएगा। यह पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात में गणपति पूजा के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहता है। इस दिन साधक अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से लंबोदर की पूजा-उपासना करते हैं। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करने हेतु गणपति बप्पा के निमित्त व्रत-उपवास भी रखते हैं। अत: साधक श्रद्धा भाव से बप्पा की पूजा-आराधना करते हैं।

रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। अगर आप भी महादेव के पुत्र गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो भाद्रपद माह के चतुर्थी तिथि पर पूजा के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। आइए जानते हैं-

भगवान गणेश के मंत्र

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

2. ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति करो दूर क्लेश ।।

3. त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

4. गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।'

5. महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।