फाउंडेशन एवं युवा मंडल दल की गोष्ठी का किया गया आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। ग्राम पंचायत आसलपुर वि०ख०- बहुआ के कम्पोजिट विद्यालय में कल्याण फाउंडेशन एवं युवक मंगल दल आसलपुर के सौजन्य से किसान एवं महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बुद्धप्रकाश मौर्य ग्राम प्रधान द्वारा की गयी। व गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ0 जितेंन्द्र सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक केबी के धरियांव ने सहभागिता निभाई।

गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 जितेंन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित किसानों एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए खरीफ फसल धान में उर्वरकों का संतुलित प्रयोग रोग कीट पहचान एवं उपचार तथा रबी फसल में सरसो, चना की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दिया बल्कि कई किसानों ने अपने धान फसल अच्छी न चलने की प्रश्न पूछा और पौधा भी दिखाया। 

जिसका उपचार बताया गया। महिला समूहों में पोषक रसोई, वैल्यू एडीशन में वृद्धि हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया। आजीविका कृषि विभाग के तकनीकी सहायक रामखेलावन पाला ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया तथा किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं का निदान कृषकों को बताया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान बुद्धप्रश आगन्तुको का स्वागत करते हुए कृषकों/ महिला समूहों को जे आत्म निर्भर की दिशा में दी गयी जानकारी के अनुश्रवण करने की सलाह दिया अन्त में प्रधान जी द्वारा उपस्थित लोगों के डाबर इन्डिया का गला जूस व बच्चों को अमरूद जूस वितरण किया।