काव्य गोष्ठी का आयोजन

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। नवांकुर नाट्य संस्था सहारनपुर के तत्वावधान में देश के प्रख्यात गीतकार स्मृति शेष राजेंद्र राजन  के जन्मोत्सव पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन जय हिंद पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। डॉ0 शर्मा ,उद्योगपति शिव कुमार गौड़ राजनेता श्री योगेश दहिया ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर आयोजन की शुरूआत की। सरस गीतकार डॉ विजेंद्र पाल शर्मा ने राजन जी को याद करते हुए कहा-वह इतना प्यारा था। गीतों गजलों  के नभ का रुवतारा था।

डा आर पी सारस्वत  की रचना-खत लिखा खुश्बूओं ने मिला है अभी। मुद्दतों बाद चेहरा खिला है अभी पढ़कर वाहवाही लूटी। श्री हरिराम पथिक ने अपने मन की बात को ऐसे कहा मन में सागर प्रेम का भावों में आकाश,सौंप दिया सब जगत को रखा ना कुछ भी पास।

डॉक्टर नीलांजना किशोर ने अपनी भावनाएं इस प्रकार से व्यक्त की हां मुझे आवास चाहिए टुकड़ा नहीं आधा नहीं पूरे का पूरा आकाश चाहिए। इसके अतिरिक्त कवियत्री जया गुप्ता, सुमेधा नीरज, संदीप शर्मा और डॉक्टर वीरेंद्र आजम  ने  अपनी- अपनी कविताओं से समा बांध दिया

राजन जी के परम मित्र अजय भारद्वाज ने उनके मुक्तक सुना कर भावुक कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा सेवानिवृत्त रीडर शिक्षा विभाग जैन कॉलेज सहारनपुर ने की। कार्यक्रम में करूणा प्रकाश ,के के गर्ग, संदीप मिश्रा रविन्द्र तेजान  शेफाली तनेजा, पल्लवी शर्मा एवं अभिनय प्रशांत  के अलावा नगर के कईं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत  राजन ने बडी काव्यात्मकता के साथ किया।