भूपेंद्र सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और मजबूत होगी : मधु शर्मा

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। काफी देर और सोच विचार विमर्श के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना विधान परिषद सदस्य मंत्री भूपेंद्र सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नडा की सहमति से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की है। इससे भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विरोधी दल इस को पचा नहीं पा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह पार्टी  पुराने कार्यकर्ता और अनुभवी हैं। 

पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से विजय का परचम फहरायेगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को देखते हुए आगे बढ़ रही है। भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया है। कानुन व्यवस्था मजबूत है।भाजपाइयों ने इस अवसर पर जश्न मना कर मिठाई वितरित की। विधायक पूरन प्रकाश मेघ श्याम सिंह श्रीकांत शर्मा राजेश चौधरी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल प्रदीप गोस्वामी एमएसजी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह पार्षद चौधरी राजवीर सिंह कुंज बिहारी भारद्वाज गोवर्धन चेयरमैन खेम पंडित पूर्व पालिका अध्यक्ष वृंदावन मुकेश गौतम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।