यूपी 112 के चार पहिया व 02 पहिया वाहनों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सठियाँव टोल प्लाजा से सेहदा (कंधरापुर) टोल प्लाजा तक किया गया तिरंगा मार्च पास्ट

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक- 14.08.2022 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के दिशा-निर्देशन में यू0पी0 -112 परियोजना जनपद आजमगढ़ के चार पहिया एवं दो पहिया पीआरवी वाहनों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सठियाँव टोल प्लाजा से सेहदा (कन्धरापुर) टोल प्लाजा तक मार्च पास्ट किया गया । 

मार्च पास्ट में 16 चार पहिया पीआरवी व 06 दो पहिया पीआरवी सम्मिलित रही, यह मार्च पास्ट सेहदा टोल प्लाजा पर समाप्त किया गया समापन स्थल पर यू0पी0 -112 के मार्च पास्ट में सम्मिलित समस्त कर्मी व सेहदा टोल प्लाजा के कर्मियों के साथ मिलकर उनके कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया एवं उत्सव मनाया गया । मार्च पास्ट समापन स्थल पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं आमजन को मिष्ठान वितरित किया गया । मार्च पास्ट के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/ नोडल अधिकरी यू0पी0 -112 जनपद आजमगढ़ श्री सुधीर जायसवाल , सहायक रेडियो अधिकारी श्री आई0ए0जैदी , प्रभारी निरीक्षक यू0पी0 -112 श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर मय हमराही कर्मचारी,प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष तथा लगभग 80 पुलिस कर्मी सम्मिलित हुए।