लद्दाख की सबसे खूबसूरत झील, अद्भुत हैं ये नजारे

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लद्दाख है। प्रकृति की गोद में बसे लद्दाख की खूबसूरती पर नजरें टिक जाती हैं। सिंधु नदी के किनारे बसे लद्दाख में बर्फ और पहाड़ियों के अलावा सुंदर झीलें हैं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। दुनिया की सबसे सुंदर झीलों में से एक है लद्दाख इलाके की पैंगोंग लेक। तकरीबन साढ़े चौदह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील अपने नीले रंग के कारण पूरी दुनिया में सबसे अनोखी मानी जाती है। लेकिन आज हम आपको इस नीले रंग की लेक के कुछ ऐसे खूबसूरत नजारे दिखा रहे हैं जो बड़ी मुश्किल से कैमरे में कैद होते हैं। यह नजारे होते हैं सुबह तकरीबन चार बजे से साढ़े चार बजे के बीच में जब सूरज उगने को होता है। 

सुबह का नजारा

सुबह के चार बज रहे थे। तापमान तकरीबन माइनस दो से तीन डिग्री के करीब था। साढ़े चौदह हज़ार फीट की ऊंचाई के कारण यहां पर ऑक्सीजन का स्तर भी कम था।

कड़ाके की ठंड

तेज चलती हवाओं में इतनी गलन थी कि आपके शरीर का कोई अंग भी खुला रह जाए तो समझो जम जाए। आसमान में चमकते सितारों की चमक और झील के किनारे सितारों की वजह से होने वाली रोशनी अब धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी थी।

सूरज की लालिमा और झील का नीला रंग

क्योंकि पैंगोंग झील के उस पार पूरब दिशा से सूरज उगने को था। दिन में नीले रंग की दिखने वाली पैंगोंग झील का रंग इस वक्त बदला हुआ था।

झील के अनोखे रंग 

हालांकि माइनस तापमान में बादलों की आवाजाही से दुनिया की खूबसूरत झीलों में शुमार या लेक अपने अनोखे रंग दिखाने लगी थी।