मतदान का अधिकार

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

लोकतांत्रिक एक देश है "भारत"

यहां है स्वतंत्र मतदान का अधिकार !

इस अधिकार से बोट देकर हमको भी

अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी 

उचित प्रत्याशी को जीत दिलानी होगी।।

भारत के हर क्षेत्र में विकास हेतु

ऐसी सत्ता स्थापित अब करनी होगी!

हमें मतदान का मिला अधिकार है जो,

मतदान के प्रति समर्पित रहकर सबको

अब जन जागृति हमें फैलानी होगी।।

सेवा भाव से जो सच्चा हो 

देशभक्ति से मातृभूमि का बच्चा हो!

इतिहास बने जो भारत का सुनहरा

 राजनीति के गलियारों मैं अब हमको

ऐसे प्रत्याशी को चुनकर लाना होगा।।

ना होगी बेरोजगारी की जंजीर

अब ना उजड़ेगा कोई घर

कहीं ना रोएगी अब बेटी

ऐसे जनता के रक्षक को चुनकर

इस बार चुनाव में हमें लाना होगा।।

मिला है सौभाग्य हमें जो,

मतदान के अधिकार का हमें 

अब अपनी भूमिका निभानी है !

चयन करके उचित प्रत्याशी का 

मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ानी है।।

" भारत के गणतंत्र का आज सभी उत्सव मनाएंगे हम देकर अपना मतदान हम मतदाता कहलाएंगे।। " 

प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)

ग्वालियर मध्य प्रदेश