एशियन स्वर्ण पदक विजेता अमनदीप यादव का जोरदार स्वागत

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

सहारनपुर। उज्बेकिस्तान के फेरगाना सिटी में आयोजित एशियन हैपकिडों चौम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के होनहार खिलाड़ी अमनदीप यादव ने सीनियर पुरूष के 90 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला। यह एक मात्र हैपकिडो खेल का पहला स्वर्ण पदक भारत के नाम दर्ज हुआ।

अमनदीप के सहारनपुर पहुँचने पर जिले के खिलाडी खेल संघ व क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर ने जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर प्रेम कुमार ( प्र. क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी), काशी नरेश यादव (उपक्रीडा अधिकारी), मण्डलीय ओलम्पिक संघ के सचिव डा. अशोक गुप्ता लाल धर्मेन्द्र प्रताप, सोनम, मनीष साहनी, अशोक यादव, राकेश मक्कड, सन्नी कुमार, विवक सिंह, युवांक चौधरी, एच.पी. सिंह, गौरव धीमान, प्रिया यादव, प्रवीण कुमार आदि ने स्वागत कर बधाई दी।