नेहरू युवा केंद्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगा कार्यक्रम

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेहट (सहारनपुर)। नेहरू युवा केंद्र सहारनपुर (खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में ब्लाक  साढौली कदीम के ग्राम बादशाहीबाग  में  स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में  ब्लाक साढौली कदीम के एन वाई वी अजय सैनी, सहारनपुर देहात के एन वाई वी ईशान गौर ने संयुक्त रूप से योगा के  उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

जिसमें  मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व विधायक नरेश सैनी ने  योगा का महत्व समझाते हुए सभी को प्रतिदिन सुबह योगा करने की सलाह दी है, उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर के सभी रोगो का खात्मा होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता, इसलिए हमें प्रतिदिन सुबह योगा करना चाहिए। 

विद्यार्थी जीवन में सुख और दुख तो लगा ही रहता है, लेकिन दुख के समय में विद्यार्थि बुरी तरह टूट जाते हैं, और आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे समय में उन विद्यार्थियों को कई बार मोटिवेशन अर्थात प्रेरणा की जरूरत होती है।

 कुछ विद्यार्थियों का मन खेलकूद अथवा अन्य गतिविधि में लगता है, तो उनको उसी पथ पर जाने के लिय प्रेरित करना चाहिए, और उन छात्रों के अंदर प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से सही मार्गदर्शन करने और उनके अंदर आगे बढ़ने का जज्बा कायम किया जाए . इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चै विश्वास, मण्डल अध्यक्ष विजय सैनी, सुभाष सैनी, चै सुभाष सिंह, बोबी कर्णवाल, प्रधानाचार्य विजय पाल, सुरेश कुमार योगाचार्य ने भी योग व्यायाम एवं योग दिवस पर अपने अपने विचार प्रकट किए। 

जिसके उपरांत सभी को योगा अभ्यास में  पीटी, आसन,  प्राणायाम आदि अभ्यास कराये गये।  जबकि कार्यक्रम में  आचार्य आरती संगीता, संदीप एडवोकेट, भोला प्रधान, सतीश प्रधान, आचार्य सुरेन्द्र महावीर प्रधान, डॉ धर्मवीर सिंह, राजु कश्यप, प्रिंसिपाल, आशु सैनी, प्रदीप दाहिमा, पत्रकार पंकज राणा, अन्य बहुत से युवा साथी मौजूद रहे हैं।