महिलाओं को आत्मरक्षार्थ ट्रेनिंग दी

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

सहारनपुर। ब्रूसली मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक नंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवतियों को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट अवश्य सीखना चाहिए क्योंकि महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में इसका पूरा लाभ मिलता है।

नदंकिशोर आज यहां शांतिनगर किशोर वाटिका स्थित श्री शिव महादेव दरिया मंदिर में महिलाओं को आत्मरक्षार्थ ट्रेनिंग दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए मार्शल आर्ट कला आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षार्थ ट्रेनिंग लेकर स्वयं को सबल बनाना होगा। इस अवसर पर एकता, प्रिंसेस, वाली, शाहिस्ता, नैना, अंकुर, मिथुन, गणेशा, वंशु, कार्तिकेय, विनायक, विवेक, अभय, सुरेश भारद्वाज, देव,शुभम आदि मौजूद रहे।