मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सात सत्रों में अलग अलग वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की कार्यकर्ताओं की कार्यपद्धति किसी भी संगठन की संरचना और उसकी भावी भूमिका में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनुशासित कार्यपद्धति ही अनुशासित संगठन की छवि गढ़ती है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए ही हुई है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसकी संरचना विचारो पर आधारित है। हमारा विचार हमारी कार्यपद्धति में साफ झलकता है।
द्वितीय सत्र को विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए पिछले छः वर्षो में अंत्योदय पहल पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा की पिछले छः वर्षो में अंत्योदय के उत्थान के लिए जिस प्रकार से व्यवस्थित योजनाएं धरातल पर उतरी गई है यह अविस्मरणीय है। जबसे भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आई है तभी से सरकार का लक्ष्य ही लक्ष्य अंत्योदय पथ्य अंत्योदय और प्रण अंत्योदय बन गया है। सामाजिक कतार के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारा मूल उद्देश्य है। जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाना,खाते में लाभार्थियों को सीधे लाभार्थी राशि भेजना, गरीबों को निःशुल्क प्रधानमंत्री आवास देना,महिलाओं को निःशुल्क उज्जवला योजना से लाभान्वित करना,हो या कृषकों को सीधे खाते में कृषि निधि योजना का लाभ देना हो इसके साथ ही तमाम ऐसी योजनाएं है जिससे हमारे देश के नागरिक सीधे लाभान्वित हुए हैं। देश की सामरिक नीति ने पूरी दुनिया को भारत के प्रति आगाह किया है दुनिया की जितनी भी महाशक्तियां थी अब भारत की मजबूत स्थिति को गंभीरता से लेने लगी हैं, आर्थिक नीति में भारत ने इतिहास रच दिया है,आज पूरे दुनिया की विदेश नीति भारत की विदेश नीति से प्रभावित है, पूरे देश में उच्च स्तरीय सड़कों का जाल बिछ रहा है। रेलवे भी अपना नया कीर्तिमान गढ़ रहा है कुल मिलाकर भारत की उपलब्धि देखने लायक है।
तृतीय सत्र को विधायक श्रीराम चौहान ने संबोधित किया। श्रीराम चौहान ने आत्म निर्भर भारत पर प्रकाश डाला तथा कही की तेजी से उभरता भारत पूरे विश्व के लिए आवश्यक है। भारत जितना अधिक तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से पूरे संसार में भारत की धमक देखने को मिल रही है। हमारी आत्मनिर्भरता पूरे देश को शसक्त बनाकर आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी।
चतुर्थ सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य पर संबोधित करते हुए कहा की, आज के समय में पूरे विश्व में उथल पुथल मची हुई है। इन सब से दक्षिण एशिया के देश भी अछूते नहीं रहे हैं। भारत के पड़ोस में जिस तरह से अराजकता फैली है यह भारत के लिए ठीक नहीं है,किंतु हमारे देश में सक्षम नेतृत्व के कारण भारत भूमि पूरी तरह से शांत और सुरक्षित है। 2014 में हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से आई इसके बाद सबका साथ और सबका विश्वास को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई, इसका असर पूरे भारत में दिख रहा है। सारा भारत पूरी ताकत से एक सूत्र में बंध गया है। प्राचीनकाल में भी भारत को भयंकर त्रासदियों को झेलना पड़ा तमाम विदेशी आक्रमणकारी आए और चले भी गए लेकिन हम तब भी साथ खड़े थे और आज भी साथ खड़े हैं।
पांचवे सत्र को संबोधित करते हुए डा0 अभयमणि ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग पर प्रकाश डाला तथा कहा कि, आज तीन प्रकार की मीडिया प्रचलन में है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया। विषय तीनो का समाचार होता है लेकिन उसे जनता के बीच में पहुंचाने का प्रकार इनका भिन्न भिन्न है। राजनैतिक स्तर पर किसी भी विषय को विस्तार देने के लिए मीडिया का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार की योजनाओं को विस्तार देना हो या उसके लाभ के बारे में चर्चा करना इन सबके लिए मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय हित में अपनी बात को दुनिया के सामने हमे अगर अपनी बात को विस्तार देना है तो मीडिया की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता
छठे सत्र को संबोधित करते हुए डा0 पंकज सिंह ने सोसल मीडिया के ऊपर विस्तार से चर्चा की । क्रमशः सातवे सत्र को जिला प्रभारी सहजानंद राय ने व्यक्तित्व के विकास पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,अरविंद सिंह,अरिजित सिंह,हरिनारायण राजभर,विजय राजभर,अशोक सिंह,मनोज राय,संगीता द्विवेदी,संजय पाण्डेय,नूपुर अग्रवाल,ज्योति सिंह,रामाश्रय मौर्य,आनंद प्रताप सिंह,अनिल श्रीवास्तव,राकेश तिवारी,दिनेश सिंह,मयंक मद्धेशिया,राघवेंद्र शर्मा,अंजनी सिंह,इंद्रदेव प्रसाद,सचिंद्र सिंह,विनोद वर्मा,यादवेंद्र सिंह,सुनील यादव,पुनीत यादव,मनीष मद्धेशिया,रामप्रवेश राजभर,सुब्बाराव भारती,सुधीर सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।