साल का पहला सूर्यग्रहण आज रात में पड़ेगा। यह रात में होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए यहां किसी भी प्रकार का सूतक या पातक दोष मान्य नहीं होगा। यह जानकारी हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद सुरेंद्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया यह सूर्य ग्रहण आज शनिवार अमावस्या की रात 12 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगा और 1 मई की सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली,नेरू,उरुग्वे, पेरागुआ, उत्तरी अंटार्कटिका, दक्षिण पेसिफिक सागर तथा दक्षिण अटलांटिक सागर आदि क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। रात में होने के कारण यह भारत में दिखाई नहीं देगा। न ही किसी प्रकार के सूतक आदि का कोई प्रभाव यहां रहेगा।
भारतीय प्राच विद्या सोसायटी के अध्यक्ष पंडित ने बताया कि ग्रहण मध्य रात्रि 00.16 पर प्रारंभ होगा और सुबह 4.08 पर समाप्त हो जाएगा। जिस समय सूर्य ग्रहण होगा उस समय पूरे भारत में रात्रि होगी तो सूर्य दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का कोई भी प्रभाव यहां पर नहीं पड़ेगा। यह पूरी घटना भारत में दिखाई नहीं देगी। यह ग्रहण चिली, बोलविया आदि देश में दिखाई देगा। इस ग्रहण का कोई भी प्रभाव किसी भी राशि वाले व्यक्ति पर भारत में नही होगा।