बड़ागांव में नदी नहाने गए जीजा साले डूबे,28 घंटे बाद जीजा का मिला शव

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

बांदा/पैलानी।पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में कल सुबह अपने ससुराल आया जीजा अपने दो छोटे सालों के साथ मे गांव के बाहर बह रहा यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया था। जहां पर वह डूबने लगा तो उसके साथ में गए दोनो सालों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल नहीं हुए और नदी में समाते चले गए। आसपास नहा रहे लोगो ने देखा तो किसी तरह से दोनों सालों को निकाला।लेकिन जीजा को नही निकाल पाए। जालौन जिले के गोहत थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का उदय सिंह पुत्र राजपाल सिंह उम्र 23 साल की शादी लगभग डेढ़ साल पहले बड़ागांव की काजल के साथ में हुई थी।

उदय सिंह कई दिन पहले अपनी ससुराल आया हुआ था।जो कल अपने छोटे छोटे सालों चुन्नू तथा मनीष को साथ में लेकर नदी नहाने के लिए गया हुआ था।जहां पर नहाने के दौरान नदी में डूबने लगा तो साथ गए साले चुन्नू तथा मनीष ने प्रयास किया लेकिन वह भी नदी में डूबने लगे तो ग्रामीणों ने प्रयास करके किसी तरह से दोनों को बचा लिया।लेकिन उदय सिंह को नही बचा पाए।

वही सूचना मिलने पर परिजन एवं रिश्तेदार भी पहुंच गए थे।ग्रामीणों के द्वारा पैलानी पुलिस को जानकारी दे दी गई थी।जिससे वे लोग भी पहुँच गए। वही जब स्थनीय गोताखोर जब उदय सिंह को ढूढ नही पाए तो पुलिस के द्वारा प्रयागराज से एंडी आर आफ की टीम को बुलवाया गया जिसने की बुधवार लभगभ 1 बजे उदय के शव को नदी से निकाल लिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।