सहारनुपर। आज समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेष अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक सहारनपुर श्री संजय गर्ग द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत निर्मित कार्यों में 06 सडको का लोकार्पण एवं 20 सडको का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के प्रदेष अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि चुनावी वर्श के अन्तर्गत भाजपा सरकार लोक लुभावनी घोषणा कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन जन विश्वास खो चुकी भाजपा को जनता नकार सपा को प्रदेश की बागडोर सौपने जा रही है और 2022 के चुनाव पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।
नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने नये कानून एवं नये टैक्स की मार देते हुए उन्हें प्रताडित करने का काम किया उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जी0एस0टी0 का तंज झेल रहे व्यापारी आज तक भी मंदी की मार से उभर नहीं पा रहे है वही कोरोना वैश्यिक महामारी ने सभी को झकझोर रख दिया जिस कारण आज हर वर्ग त्रृस्त है साथ ही सरकार जनता को महंगाई की मार देने का काम कर रही है। विशेषकर खाद्य सामग्री के दामों में बेहताशा वृद्धि के कारण आम व्यक्ति को अपना घर चलाना दुश्वार हो गया है। विधायक संजय गर्ग जी ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल मंे जनता को कोई राहत न देने वाली भाजपा सरकार अब लोक लुभावनी घोषणा कर जनता को भृमित करने का काम कर रहीं है। उन्होेंने कहा कि जन विश्वास खो चुकी भाजपा को जनता इस बार सत्ता से उखाड फेकने का मन बना चुकी है, केवल समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने का जनता मन बना चुकी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का काम करें। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा चुनाव में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर चुनाव की तैयारियों में जीजान से जुट जाये ताकि सपा को एतिहासिक जीत मिल सकें।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मौ0 आज़म शाह, नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, महानगर महामंत्री गुशलन कपूर, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, एस0सी0/एस0टी0 प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, आशिफ प्रधान, हाजी नोनी पार्षद, काषिफ अल्वी, कार्तिक राणा, नरेश पांचाल, प्रधान जनता रोड बाल्मिकी बस्ती शिवकुमार, तरूण पीवाल, सुमित गुगलिया, विकास सूद, हाजी बहार अहमद पार्शद, रिजवान जोगी पार्षद, हाजी फजलुर्रहमान पार्षद, नौशाद राजा पार्षद, हाजी नूर आलम पार्षद, राजीव सिंह, रवि नौटियाल, रूबी भाई, विपिन जैन, गुरविन्दर सिंह बजाज अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, शहजाद अहमद पूर्व सभासद, राजीव अग्रवाल, अनवर खान वारसी, शाहिद बिट्टू, मौ0 कामिल, चौधरी गुलजार, अजीम राणा, आरिफ खान समाजसेवी, खलीफा जीशान, अखमल बिट्टू, सलीम अंसारी, आदि मौजूद रहें।