क्रिसमस और नए साल पर आप भी करें औली जाने की प्लानिंग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अगर आप वास्तव में नए साल का आगाज धूम धाम से करना चाहते हैं, तो औली, उत्तराखंड जाएं। देवदार के पेड़, फूलों की घाटी और खूबसूरत वातावरण में आप एंजॉय करना चाहते हैं तो  आप बर्फीले पहड़ों में जा सकते हैं। ऐसे में आज जानते हैं क्रिसमस और नए साल के लिए आपको क्यों जाना चाहिए औली

कुआरी पास ट्रेक

जब आप औली के बारे में सोचते हैं, तो आप ट्रेकिंग करने से नहीं चूकते। कुआरी पाल ट्रेक भारत में सबसे फेमस ट्रेक में से एक है। चाहें आप इसे पहली बार आजमा रहे हों या कुछ स्पोर्ट्स का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप इसे औली में इन चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं।

चिनाब झील

चिनाब झील की ट्रेवल के बिना आपकी औली ट्रिप अधूरी है। यह दिसंबर में औली में सबसे अधिक बार देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां कई साहसिक स्पोर्ट्स को एंजॉय करते हैं। इन गतिविधियों में पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, हाइकिंग शामिल हैं। 

नंदा देवी

शहर के जीवन की भागदौड़ से दूर नंदा देवी बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी एक शांत जगह है। ऐसा कहा जाता है कि नंदा देवी चोटी वह जगह है जहां भगवान हनुमान ने आराम किया था, जब वे संजीवनी जड़ी बूटी को दोबार प्राप्त करने के लिए हिमालय गए थे। औली बुग्याल, भारत की सबसे ऊंची मानव निर्मित झील और मनोरम नजारे आकर्षण हैं। 

रूप कुंड

यह औली के शीर्ष आकर्षणों में से एक है। रूपकुंड झील, जिसे 'मिस्ट्री लेक' के नाम से जाना जाता है, चोटी के तल पर बसी है, झील में पाए गए मनुष्यों और घोड़ों के 200 कंकाल अवशेषों के लिए फेमस है।

खूबसूरत नजारें 

क्रिसमस पर अगर आप औली जाते हैं तो आपको यहां के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। जो आपके मन को खुश कर देने वाले होंगे। बर्फीलें पहाड़ और देवदार के पेड़।