सहारनपुर। नेशनल दलित मूवमेंट फॉर जस्टिस नई दिल्ली एवं ज्ञान गंगा शिक्षा समिति सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे रोड स्थित एक होटल में दलित महिला मानव अधिकार रक्षकों का प्रथम दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन से आरंभ हुआ। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य प्रशिक्षक कौशल देवी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया इस अवसर पर महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रामकुमार ने जी ने आधुनिक समाज में महिलाओं की दशा और दिशा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्रीमती पूनम राज जी के द्वारा पोस्को एक्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और प्रतिभागियों के प्रश्न उत्तर का उत्तर देकर उन्हें आश्वस्त किया स प्रशिक्षण में सीए ने भी दलित महिला मानवाधिकार रक्षको को अकाउंट संबंधी जानकारी दी है। वीरेंद्र कुमार एडवोकेट के द्वारा अनु जाति जनजाति अत्याचार निवारण 1989 एवं संशोधन अधिनियम 2015 तथा 2018 संशोधन कानूनों की जानकारी दी गई।
महिला हिंसा कानून के लिए हेल्प लाइन नंबर 1090 ,1098,112 के विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आज प्रशिक्षण का मुख्य महिला हिंसा कानूनों की जानकारी पोस्को एक्ट के बारे में जानकारी ग्रामीण स्तर पर दलित महिला लीडर को उसके अधिकारों की जानकारी और कैसे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए समाज में काम करने के लिए कुछ टिप्स दिए गए। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक सरसावा ,ब्लाक रामपुर ,ब्लॉक ब्लॉक देवबंद ,ब्लॉक रामपुर मनिहारान ,ब्लॉक नागल, ब्लॉक बलिया खेड़ीके महिला दलित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आज प्रशिक्षण में 30 दलित महिला मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया प्रशिक्षण में मुख्य रूप से कौशल देवी विरेंद्र कुमार पूनम राज अंकुर कुमार का विशेष योगदान रहा स प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंकुर कुमार एडवोकेट सुरेंद्र कुमार यादव के बाद तक पृथ्वी सिंह रितु रानी रेणु कुमारी शर्मिला देवी अनीता देवी रुचि आदि का सहयोग रहा।