अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासचिव के असामयिक निधन पर ब्रह्मण समाज दुखी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

आजमगढ़ ।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश महासचिव रहे अभिनव उपाध्याय के असामयिक निधन के विषय मे रविवार सायकाल बड़ा गणेश मंदिर में शोक सभा आयोजित की जिसमें प्रदेश सचिव विशाल उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष अरुण पाठक तथा जिला अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय एवं जिला संयोजक शुभम उपाध्याय और और तमाम सदस्य गण उपस्थित रहे जिसने प्रदेश सचिव विशाल उपाध्याय ने कहा की आज परिषद  ने जो अपना अमूल्य रत्न खो दिया है उस रत्न को पाने के लिए जमाने बीत जाएंगे परंतु उसको प्राप्त नहीं किया जा सकता अभिनव का व्यक्तित्व उनका परिचय था व परिषद के प्रति समर्पित कार्यकर्त्ता थे जो विप्र हितो के लिए मुखर होकर निर्भीकतापूर्वक आवाज़ उठाते थे इसी कड़ी में नम नम आंखों से विदाई सबके चेहरे पर दिखाई दी।