परिधि शर्मा ने बात करते हुए कहा, श्हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम मुगल और इस ग्रुप में वो सभी ऐक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम थीं। इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए इस खबर के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई। मनीषा यादव ने बीती जुलाई में अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। मनीषा यादव ने लिखा था, पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
जोधा अकबर की सलीमा बेगम मनीषा यादव का निधन, 29 साल की ऐक्ट्रेस पीछे छोड़ गईं सालभर का बेटा
छोटे परदे के पॉपुलर टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है। 1 अक्टूबर को मनीषा यादव ने आखिरी सांस ली, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन ब्रेन हैमरेज से हुआ था। इस खबर की पुष्टि उनकी को-स्टार और टीवी अदाकारा परिधि शर्मा ने की है। जिन्होंने सीरियल में उनके साथ जोधा का किरदार निभाया था। मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर लिखा, ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।