साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई है। खबरों की माने तो उनकी शादी टूटने की कगार पर है। खबरे है कि पति नागा चौतन्य के साथ उनकी शादी खतरे में है। सामंथा ने सोशल मीडिया एकाउंट्स से भी अपने नाम के आगे से सरनेम अक्कीनेनी हटा दिया है। हालांकि, ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन, इन खबरों के बीच सामंथा प्रभु को एक नया फैन मिला है। यह फैन कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर शाहिद कपूर हैं। आपको बता दे, शाहिद कपूर द फैमिली मैन 2 में सामंथा की एक्टिंग के इस कदर कायल हुए है कि अब उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, शाहिद ने आज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इंटरेक्शन रखा, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर कामकाज को लेकर फैंस के सवालों के जवाब दिये। एक फैन ने द फैमिली मैन 2 में सामंथा की एक्टिंग पर कमेंट करने के लिए शाहिद से कहा, जिसके जवाब में एक्टर ने कहा-शो में उन्हें बहुत पसंद किया। किसी दिन उनके साथ काम करना चाहूंगा। बता दें, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई द फैमिली मैन 2 में सामंथा ने राजी नाम का किरदार निभाया था, जो एक आतंकवादी संगठन की सुसाइड बॉम्बर होती है और भारतीय प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश में शामिल होती है। सामंथा ने इस किरदार में जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन किया था। इस करैक्टर ने खूब सुर्खियां बटौरी थी। पहले उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में सभी ने एक्ट्रेस की खूब तारीफे की थी। वही अब देखना होगा कि क्या ये दोनों कभी साथ में नजर आ पाएंगे या नहीं।
शाहिद कपूर ने जताई सामंथा रुथ प्रभु के साथ काम करने की इच्छा
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क