आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। वो अतरौलिया स्थित पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित घर पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री की बड़ी बहू के आकस्मिक निधन हुआ था। अखिलेश यादव ने यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि सपा प्रमुख के आगमन की पूर्व सूचना नहीं थी।
अचानक उनके आगमन की खबर आई तो बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अतरौलिया पहुंच गए। आजमगढ़ में प्रवेश करने के साथ ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव लखनऊ से अपने वाहन से निवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए दोपहर 2:38 बजे अतरौलिया स्थित पूर्व मंत्री बलराम यादव के आवास पर पहुंचे। पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण अक्तूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है।
"मुलायम सिंह यादव के करीबी हैं बलराम यादव" बलराम यादव की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में की जाती है और मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बहुत करीबी माने जाते हैं। इस समय उनके बेटे संग्राम सिंह यादव अतरौलिया विधानसभा से विधायक हैं।