गर्मियों और मानसून के मौसम में कई लोग कील, मुंहासे और पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। पिंपल्स व्यक्ति के चेहरे की चमक और उसकी सुंदरता को कम कर देते हैं। इससे निजात पाने के लिए वे कई उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है। कई बार तो व्यक्ति पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी पार्लर का भी रास्ता देखता है। उसके बाद भी चेहरे से दाने और दाग धब्बे नहीं मिटते। अक्सर ये देखने को मिलता है कि पिंपल्स की समस्या ज्यादातर ऑयली स्किन वाले लोगों को होती है। ऐसे में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए पहले ऑयली स्किन को ठीक करने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका अगर नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो उससे व्यक्ति की पिंपल्स से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। उसका चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में -
बैलून फेस
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बैलून फेस योगासन काफी कारगर है। इसे करने के लिए आपको अपने मुंह को बैलून के आकार में फुलाना होगा। उसके बाद 10 सेकंड तक काउंट करते हुए उसे फुलाए रखें। इसे आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। कुछ दिनों तक अगर इस आसन को नियमित तौर पर किया जाए तो पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।
फेस ट्विस्टिंग
पिंपल्स को खत्म करने के लिए ये योगासन रामबाण इलाज है। फेस ट्विस्टिंग करने के लिए आपको अपने होठों से पाउट बनाना होगा। उसके बाद अपने गालों को दाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करें। उसे करने के बाद अपने गालों को बाईं तरफ घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करें। इसे नियमित तौर पर करने से चेहरा काफी सुंदर हो जाता है और पिंपल्स आदि से भी छुटकारा मिलता है।
फिश फेस
पिंप्लस से छुटकारा पाने के लिए ये योगासन काफी कारगर है। फिश फेस को करने के लिए आपको अपने चेहरे का आकार मछली की तरह बनाकर 10 सेकंड के लिए रोकना होगा। इसे नियमित तौर पर करने से व्यक्ति के चेहरे पर से पिंपल्स गायब हो जाते हैं।
चेहरे को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए ये तीनों योगासन रामबाण उपाय हैं। अगर आप इन योगासनों को नियमित तौर पर करते हैं, तो इसके कई लाभकारी फायदे आपके चेहरे पर पहुचेंगे। इससे आपका चेहरा बेदाग और सुंदर दिखेगा।