डीए शासनादेश जारी करने पर कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने सरकार का आभार जताया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। समन्वयक कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति सहारनपुर के संयोजक अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन समाज कल्याण विभाग में बैठक को संबोधित करते हुए कहा है की प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 26 अगस्त 2021 को रामलीला मैदान हकीकत नगर सहारनपुर पर एक विशाल सभा और  कैंडल मार्च का कार्यक्रम रखा गया था तथा 1 सूत्री मांग 17ः डीए से 28ः डीए करने के संबंध में 1 सूत्री मांग प्रस्तावित थी जिसको उत्तर प्रदेश शासन उत्तर प्रदेश शासन ने कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की मांग को स्वीकार कर लिया है तो प्रांतीय आह्वान पर प्रांत द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 1 सूत्री मांग शासन द्वारा मान लेने पर दिनांक 26 अगस्त 2021 को होने वाली सभा एवं कैंडल मार्च को स्थगित कर दिया गया है साथ ही उन सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का काम किया है मैं उन सभी कर्मचारी साथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर दानिश सिद्दीकी  जिला मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा की सभी पदाधिकारी इसी तरह की एकजुटता बनाए रखें संघे शक्ति सर्वदा के हिसाब से आगे बढ़ते रहें क्योंकि आगे चलकर एक बहुत बड़ा आंदोलन होगा और पुरानी पेंशन व्यवस्था अभी तक बहाल नहीं हुई है आगे चलकर उसे भी बहाल कराना है सरकार ने डीए का शासनादेश जारी किया है इसी तरह जो लंबित मांगे है उनको भी  कर्मचारियों के हित में इसी तरह से शासनादेश जारी करवाना है।बैठक में मौजूद जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार,कैलाश कुमार, देवेंद्र कुमार,मौजूद रहे। महासंघ के पदाधिकारी सुभाष चंद त्यागी, एसके गर्ग, मुकेश त्यागी,मनमोहन सिंह, सुधारानी शर्मा, प्रमोद कुमार बंसल, तरुण भोला, राजवीर सिंह, रमेश चंद शर्मा, सोहन पाल सिंह, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, तरुण राठौर, नेहा सैनी, नीरज कंबोज, संजीव कुमार, चरण सिंह, सलीम अहमद, अमित सेन, मंजू त्यागी,अमनदीप, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी, संजीव वत्स, त्रिलोक उपाध्याय आदि ने डीए 28 फीसदी करने पर हर्ष जताया।