इन गलतियों के कारण रुक जाती है परिवार की तरक्की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धन हर व्यक्ति की आवश्यकता है। धन के लिए वह दिन-रात मेहनत करता है और धन कमाने की पूरी कोशिश करता है। इन सब के बावजूद भी कुछ लोगों को तरक्की नहीं मिल पाती। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार लोग जाने अनजाने में कुछ गलतियां कर देते है। जिसके कारण घर में धन का आगमन बंद हो जाता है और दरिद्रता का वास होने लगता है। जिस कारण व्यक्ति के जीवन में तनाव बढ़ने लगता है उसे आर्थिक ही नहीं मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। तो चलिए, आज आपको बताते है कि गलतियों की वजह से हो सकती है धन हानि।

घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहना

जिन लोगों को घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है, उनके बनते काम भी बिगड़ जाते है। इस वजह से बहुत मेहनत करने के बाद भी कई कामों में सफल नहीं हो पाते हैं।

घर में पानी की बर्बादी न होने दें

कई लोगों की आदत होती है कि वे नल को खुला छोड़ देते हैं और पानी को बहने देते हैं। इस से शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि घर में नल खराब हो गया है और उसमें से पानी टपकता है, तो यह उस घर के लिए शुभ नहीं होता है। उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

घर में चमगादड़ का निवास है अशुभ

घर में चमगादड़ का निवास अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तु दोष हमेशा बना रहता है इसलिए आपको ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे ये चमगादड़ जैसे पक्षी घर में न आएं।

कांटेदार पौधे को घर में रखना

घर में कांटेदार या जिससे दूध निकलता हो ऐसे पौधों को लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और धन की हानि होती है। इन पौधों को घर में लगाने से परहेज करना चाहिए। साथ में यह बात का भी ध्यान रखें के घर में लगे पौधे कभी भी सुखे न। घर में रखे पौधों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि सूखे पौधे घर के वातावरण को खराब करते है।

बाथरूम के दरवाजों को रखें बंद

घर के बाथरूम और टॉयलेट के दरवाजों को हमेशा खुला रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इससे घर में धन की कमी बनी  रहती हैं। इसलिए इन दरवाजों को हमेशा बंद रखना चाहिए।

घर में बंद घड़ी न रखें

कई लोग घड़ी के बंद होने के बाद भी उसे घर में टंगे रहने देते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही अशुभ होता है और आपको आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हो सकता है।

बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं

कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है। घर में पैसे का आगमन नहीं हो पाता और घर की आर्थिक उन्नति रुक जाती है।

शाम के बाद इन चीजों का न करें दान

संध्या के बाद दूध, दही और नमक जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आर्थिक रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

जूठे बर्तन सुबह के लिए न छोड़ें

कुछ लोग रात को खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को सुबह धोने के लिए छोड़ देते है। रात को जूठे बर्तन रखने से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज होती है, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

घर में बाल्टी को खाली न रखें

घर के बाथरूम में खाली बाल्टी रखना बेहद अशुभ माना जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा के आने का यह भी एक कारण हो सकता है।