भाजपा का गांव चलो अभियान चार फरवरी से

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। भाजपा के गांव चलो अभियान की कार्यशाला में प्रत्येक प्रवासी से अपने आवंटित बूथ में 24 घंटे प्रवास का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा निर्देशन में चार से 11 फरवरी तक चलाए जाने वाले गांव चलो अभियान शुरू किया जाएगा। उधर, इसके लिए जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, अभियान के मंडल संयोजक के अलावा विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह ने अभियान की फोटो सरल एप पर अपलोड करने के साथ दो से पांच फरवरी के बीच प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची के वाचन के निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि जिला भाजपा प्रभारी रामकिशोर साहू ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव चलो अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए। गांव चलो अभियान के लिए वरिष्ठ नेता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चों, प्रकोष्ठ, कार्य विभाग सभी से प्रवासी कार्यकर्ता का चयन किया गया है। बताया गया कि प्रवासी कार्यकर्ता अपने लिए आवश्यक सामग्री, औषधि साथ लेकर जाएंगे।

तय किया गया कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मानना है। कार्यशाला को सांसद आरके सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया। ये रहे मौजूद रू इस अवसर पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभात गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, चेयरमैन मालती बासू, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, बबेरू ब्लाॅक प्रमुख रमाकांत पटेल, ब्लाॅक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग, अनूप तिवारी, श्याम बाबू पाल, राकेश गुप्ता, रणजीत सिंह, सौरभ शिवहरे, प्रदीप मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह पटेल आदि रहे।