खिचड़ी भोज में उपस्थित हुए सैकड़ों बानर सेना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मार्टिनगंज /आजमगढ़ : दीदारगंज चौक पर देवदूत वानर सेना के सानिध्य में मकर संक्रांति के शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के द्वारा खिचड़ी भोज कार्य क्रम का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों बानर सेना के सदस्य व क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर लजीज खिचड़ी भोज का स्वाद चखा। 

वहीं इस अवसर पर देवदूत वानर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि देवदूतवानर सेना एक सामाजिक संस्था है जिसका गठन कोरोना काल में  हुआ। जरुरतमंदों की मदद के लिए वानर सैनिक सदैव तत्पर रहते हैं आज उसी वानर सेना के संरक्षण में सेंटतुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव  के द्वारा हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है। 

जहां इस अवसर पर शरद सिंह, अतुल सिंह,बलवंत सिंह, विवेक यादव, मनोज सिंह, रमेश सिंह रामा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार यादव, दीपक मौर्य, अभिषेक अस्थाना, विवेकानन्द पांडेय, पृथ्वीराज सिंह , बृजेश सिंह समाजसेवी पवन सिंह डब्लू आदिलोग उपस्थित थे । वहीं खिचड़ी भोज कार्य क्रम की सफलता के लिए प्रधानाचार्य सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव विनोद यादव ने खिचड़ी भोज में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।