पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

आजमगढ़। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नेहरू हाल के सभागार में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक चिंतक विजय नारायण व संचालन राणा प्रताप यादव ने किया। श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविन्द यादव ने कहा कि देश की सारी बड़ी बीमारियां राजनीति से ही दूर होगी। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने की आवश्यकता है, तभी सही चुनाव हो सकेगा।

व्यवस्था परिवर्तन व सत्ता परिवर्तन की लड़ाई ही स्व0 शरद यादव को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। आज देश पर बड़ा खतरा है। सड़कों पर आंदोलन नहीं हो रहे। सड़के सुनी हो गयी है उक्त विचार है शरद यादव जी के करीबी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह के वे आज यहां नेहरू हाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त रहे थे।

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी माले किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहाकि आज भारतीय इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। जो कभी अंग्रेजों के मुखबिर थे। आज सत्ता में है और धर्म के आधार पर देश को तहस नहस करना चाहते है। इनका विरोध शरद यादव के विचारों से किया जा सकता है।

वरिष्ठ समाजवादी विचारक व प्रो. डॉ. ज्ञान प्रकाश दूबे ने कहाकि शरद जी ने जीवन के अन्तिम समय में हुई कहा था कि अब राजनीति कार्यकर्ताओं गरीबों के हाथ से निकलकर धनाढ्यों के हाथ में जा रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 

अगर हम शरद यादव के  विचारों के अनुरूप कार्य कर सकें तो यहीं उनको सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। मंतराज यादव ने कहा कि शरद जी ने एक मुलाकात में कहा था कि जाति के खिलाफ जमात को जोड़ना होगा तभी भारतीय लोकतंत्र की रक्षा हो सकेगी। रामचन्द्र यादव ने कहाकि शरद यादव तीन बार सांसद चार बार राज्यसभा सदस्य रहे। वे सड़क से लेकर संसद तक गिट्टी मिट्टी तोड़ने वालों की बात करते रहे। 

इसलिए हम उनके साथ रहे। जुल्फेकार बेग ने कहाकि यहां सारे लोग ईमानदार है इनके द्वारा ही वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन खड़ा किया जा सकता है। सबकों साथ आकर आंदोलन करने की जरूत है। इस अवसर पर सर्वश्री चन्द्रपाल सिंह यादव, पतिराम यादव, डॉ. सुरेश यादव, हवलदार यादव, वीरेन्द्र सिंह, रामजम यादव, आनन्द उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।