युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन में अमेरिका से आए बृजवासी ठाकुर हितेंद्र सिंह ने प्रबुद्धजन सम्मेलन किया। जिसमें सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में आए प्रबुद्धजनों का ठाकुर हितेंद्र सिंह ने पटुका पहनाकर स्वागत किया। शुभारंभ गिरिराज जी के भजनों से हुआ श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो आदि गाकर कलाकार पंडित दिवाकर शर्मा, पंडित सोनू कौशिक, जगदीश, भगवान लाल, कृष्णा गोपाल, बाल किशन ने समा बांध दिया।
समाज सेवी ठाकुर हितेंद्र सिंह ने सभी प्रबुद्धजनों के समक्ष यह आवाह्न किया कि आज हम सभी ब्रजवासी इसी ब्रज की धरती पर अपनी पढ़ाई पूरी कर दुनिया में ब्रज का नाम रोशन कर रहे हैं तो क्यों ना अब हम अपने ब्रज के सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प कर कुछ सेवा कार्यों में जुट जाएं, जिस पर पधारे सभी प्रबुद्धजनों ने अपनी सहमति जताते हुए इस पुनीत कार्य को सफल करने हेतु गिरिराज जी का जय घोष कर प्रार्थना की। विशिष्ठ अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि इसी प्रकार देश विदेशों में रह रहे ब्रजवासियों को जोड़ कर गोवर्धन में सेवा कार्यों से जोड़ना चाहिए।
इससे गोवर्धन क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प किया जा सकता है। मेजर लवेंद्र चौधरी ने कहा कि गोवर्धन के सरकारी विद्यालयों का प्रबुद्धजनों द्वारा मिल कर विकास कराना एक सार्थक प्रयास है। यह एक बहुत पुनीत कार्य है जिसके लिए समाज के हर वर्ग को आना चाहिए।
इस मौके पर गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष परीक्षित कौशिक, वन बिहारी भारद्वाज, मनोज शर्मा, आशु कौशिक, डीडी शर्मा, गिरधर गोस्वामी, मूला कौशिक, खन्ना सैनी,अजय अग्रवाल, नृत्यगोपाल दुबे, राजीव तेहरिया, मधुशूदन कौशिक, बाबूलाल मिश्रा, चौधरी नेमसिंह, विजय कुमार शर्मा, सीमारानी, नोदनी, ज्ञानेंद्र, मोहित शर्मा, माधव आचार्य, आदर्श चौधरी, मेजर लवेंद्र चौधरी, रमेश कुमार, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।