आया छट पर्व सुहाना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

            

आया छट का, पर्व यह सुहाना 

करें हम सूर्य देव की, उपासना।


सूर्य का ओज, और कांति मिले

तनमन स्वस्थ हो आरोग्य मिले।


हमे सूर्य देव की कृपा दृष्टि मिले

सुख सन्तति और सम्पत्ति मीले।


सारी सृष्टि का, हम आभार करे

आओ सूर्य देव का सम्मान करें।


आओ प्रकृति का भी सम्मान करें

छिति जल पावक, का ध्यान करें।


गगन हवा का चलो गुणगान करे

चलो सूर्य देव को जलअर्पण करें।


यही हमारे देवत्व और पालक हैं

यही हमारे सब कुछ, सहायक हैं।


यही हिन्दू सनातन की पहचान है

तभी तो हमारी संस्कृति महान है।

         

अशोक पटेल "आशु"

व्याख्याता-हिंदी

तुस्मा,शिवरिनारायण(छ ग)

9827874578