वोटर अभियान में हर दहलीज,कैम्पस तथा चौपालों तक पहुंचेगी भाजपा : दिलीप सिंह पटेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

अंकित राय 

घर-घर संपर्क कर हर छूटे मतदाता को जोड़ेगी  भाजपा 

सुल्तानपुर। मिशन- 2024 को लेकर भाजपा का पूरा फोकस पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं पर है। इसके साथ साथ पार्टी आधी आबादी पर भी फोकस करेगी। भाजपा अब नए मतदाता बनवाने और फर्जी व बोगस वोटरों को हटवाने की मुहिम चलाएगी। यह बातें काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित वोटर महाभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा हर बूथ पर 100 नए वोट बढ़वाने और 25 गलत वोटों को कटवाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा पार्टी वोटर महाभियान के तहत हर दहलीज ,प्रत्येक कैम्पस तथा प्रत्येक चौपाल पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा व महिला को वोटर बनाना है। कार्यशाला में अभियान का विस्तृत रोडमैप तय किया गया। इस तरह पार्टी की तकरीबन हर वोटों पर पैनी नजर होगी। 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित होगा।

29 को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बूथ समिति वोटर लिस्ट का वाचन करेगी।उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर से पांच नवंबर तथा 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि का गदा व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।