युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अध्यवसाय ज्ञान रख अविचल,
प्रेरक लक्ष्य बताता।
वैश्विक चिंतन सद्गुण शुभकर,
मानव नव रच पाता।।
आत्मिक उन्नति मापक अधिगम,
बौद्धिक धर्म निभाता।
शुद्धि नियंत्रक धारक सुचरित,
प्राणद पथ धर जाता।।
शिक्षक केंद्रित प्राविधि चितवन,
छात्र संग सुख नाता।
कौशल सूझ सिद्धि सह अचवन,
छात्र दृष्टि नव पाता।।
अंतस शोधन के सच अनुभव,
लेकर ज्ञान बढ़ाता।
सेवक दर्शक भाव समझ कर,
निर्मल हों द्वय ज्ञाता।।
मीरा भारती,
पटना, बिहार।