फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर सिंह हुए इमोशनल, पत्नी दीपिका पादुकोण को बताया 'लक्ष्मी'

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। अब शो बीती रात को टेलिकास्ट हुआ। सभी स्टार्स ने शो से जुड़े कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। वहीं रणवीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि करण, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए रणवीर का नाम लेते हैं। इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और फिर अपनी विनिंग स्पीच बोलते हैं। वह इस दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं। रणवीर फिर कहते हैं, जो भी मेरी जिंदगी में हो रहा है वो सोच से परे है। कई बार, मुझे विश्वास ही नहीं होता है कि मैं यहां हूं और ये काम कर रहा हूं। मुझे यकीन नहीं होता है कि मैं एक्टर हूं। ये वाकई चमत्कार है।

इसके बाद रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन को लेकर बात करते हैं और कहते हैं, 'सबसे पहले तो मैं ऑडियंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा जो मेरी इस जर्नी का हिस्सा हैं। आपकी वजह ही मेरा सपना पूरा हो रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने मां-बाप की वजह से हूं और अपनी दीदी की वजह से। वे मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं भगवान के लिए करता हूं और जो कुछ भी हूं भगवान की वजह से हूं।'

फिर रणवीर दीपिका को लेकर कहते हैं, 'मेरे घर में लक्ष्मी है।' इसके बाद वह दीपिका को बैकस्टेज से लेकर आते हैं सबके सामने। उन्हें गले लगाते हैं और सबके सामने किस करते हैं।

रणवीर के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी रिएक्ट कर रहे हैं। सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं और दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि दीपिका की बहन और रणवीर की साली ने इस पोस्ट पर रणवीर के रोने पर जोक मारा है। अनीषा पादुकोण ने कमेंट किया, वहां प्याज कौन काट रहा है? इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

रणवीर लास्ट फिल्म जयशभाई जोरदार में नजर आए थे जो फ्लॉप हुई थी। अब रणवीर के पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं सर्कस में वह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।