कर्म करने से किस्मत
का फूल खिलता है
कर्म करने से बोलो
क्या नहीं मिलता हैll
कर्म ही किस्मत की
बगिया को महकाती है
कर्म करने से ही जीवन में
हंसी खुशी आती हैll
कर्मा ऐसा करो कि
कुछ कहानी हो जाए
किस्मत के जिंदगी में
भरपूर मेहरबानी हो जाएll
किस्मत के भरोसे बैठने से
इंसान नाकाम होता है
कर्म करने से किस्मत बनती है
और फिर नाम होता हैll
कर्म करके किस्मत के
बेड़ियों को तोड़ दो
कर्म ऐसा करो कि किस्मत
को भी पीछे छोड़ दोll
कर्म ऐसा करो कि
देश दुनिया में नाम हो जाए
कर्म ऐसा करो कि
किस्मत गुलाम हो जाएll
✍️अशोक पाल
उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर
73833 85320