मानसून में इन जगहों पर घूमना है खतरनाक, न बनाएं घूमने का प्लान

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बारिश के मौसम में घूमना यकीनन काफी अच्छा लगता है। खासकर अगर इस मौसम में पार्टनर के साथ घूमने की जब बात हो। दक्षिण भारत और उत्तर पूर्वी भारत के सुंदर नजारे देखने के लिए  मानसून यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है, हालांकि कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर आपको जाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में ये जगह असुरक्षित होती हैं।

1) मुंबई

मुंबई बारिश के मौसम में जाने के लिए अच्छी जगह नहीं है। इस मौसम में यहां शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आने से शहर का आकर्षण फीका पड़ने लगता है। बारिश के मौसम में इस जगह पर एक कोने से दूसरे कोने तक ट्रैवल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे मानसून के दौरान ट्रैवल करना अच्छा ऑप्शन है। यहां जाने के लिए बेस्ट समय नवंबर से फरवरी का है।

2) चेन्नई

मानसून के सीजन में चेन्नई ट्रैवल करना थोड़ा मुश्किल होता है। इस दौरान शहर में बाढ़ आ जाती है। अगर आप मानसून के दौरान इस जगह पर जाते हैं तो आप बाहर घूमने नहीं जा सकेंगे। जुलाई से सितंबर के महीने में आपको यहां जाने से बचना चाहिए। आप नवंबर से फरवरी के महीने में यहां जाने के बारे में सोच सकते हैं। 

3) गोवा

बारिश के दौरान गोवा घूमना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस मौसम में गोवा न घूमने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बीच काफी ज्यादा गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अक्टूबर से मार्च तक का महीना सबसे अच्छा है। 

4) सिक्किम 

प्राकृतिक खूबसूरती देखने के लिए सिक्किम एक अच्छी डेस्टिनेशन है। बारिश के दौरान यहां की सड़के बाहर निकलने के लिए भयानक बना देती है और इसलिए, मानसून के दौरान इस जगह पर घूमना एक बुरा समय है। सिक्किम जाने के लिए मार्च से मई और अक्टूबर से मिड-दिसंबर का महीना बेस्ट है। 

5) दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक खूबसूरत जगह है लेकिन भारी बारिश होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोहरे का मौसम भी पहाड़ियों में ड्राइविंग को मुश्किल बना देता है। ऐसे में सुरक्षित रहना बेहतर है क्योंकि दार्जिलिंग में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। अक्टूबर से मार्च तक का महीना यहां घूमने के लिए अच्छा है।