युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अनावर्तक अनुदान के रूप में मृतकों को दिए गए रू 1300000
चित्रकूट। अरविंद मोहन उप सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभव - 4 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 10 जुलाई 2022 के क्रम में जिला अधिकारी शुभ्रात कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9 जुलाई 2022 को ग्राम रौली कल्याणपुर तहसील कर्वी थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट में मिर्जापुर झांसी मार्ग पर राजाराम उपाध्याय डिग्री कॉलेज के पास शादी के कार्यक्रम में सड़क किनारे व्यक्तियों के ऊपर अनियंत्रित पिकअप के चढ़ने के कारण 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। जिनको मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश शासन के विवेकाधीन कोष से अनावर्तक अनुदान के रूप में मृतकों के वारिससानो को 2 लाख की दर से एवं दो घायलों को 50 हजार की दर से कुल 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।