बॉडीगार्ड के सूनामी सिंह यानी रजत रवैल की फटी नस, खून बहना बंद न होने पर अस्पताल में हुए भर्ती

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बॉडीगार्ड में सूनामी सिंह बनकर सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले एक्टर रजत रवैल हॉस्पिटल में एडमिट है। उनकी हालत अचानक इतनी बिगड़ी की उन्हें एडमिट करवाने के अलावा को रास्ता नहीं बचा। खबर के मुताबिक रजत रवैल के दाहिने पैर की वेरीकोज वेन फट गई थी जिसकी वजह से अचानक खून बहने लगा। जिसके बाद आनन फानन में एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आपको बता दे, बीते एक हफ्ते से रजत मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। अब उनकी हालत फिलहाल ठीक है, लेकिन डॉक्टर ने अभी चलने फिरने से मना किया है। वही, मीडिया से रजत रवैल ने बातचीत ने बताया कि पैर में खून का बहाव अब रुक गया है। फिलहाल बेड रेस्ट के लिए कहा गया है और किसी से भी मिलने को मना किया गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर और सीनियर सर्जन से सेकेंड ओपीनियन लेना है उसी के अनुसार आगे के ट्रीटमेंट को फॉलो करेंगे। रजत रवैल ने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में सूनामी सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा रजत कुली नंबर 1, गली गली चोर है, पुलिसगिरी, जुड़वां 2 और देसी मैजिक में नजर आ चुके हैं।