स्कैम 1992 से बॉलीवुड में धमाका मचाने वाले प्रतीक गाँधी को कोण नहीं जानता। स्कैम 1992 में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से रातोरात छाए प्रतीक गाँधी को अब बॉलीवुड में अच्छे खासे रोल ऑफर हो रहे है। बड़े बड़े स्टारकिड्स और नेपोटिस्म की बहस के बीच वह ऐसे दमूबवउमते में से एक है जिन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में जगह पाई है। स्कैम 1992 , और दग्रेट इंडियन मर्डर के बाद एक बार फिर प्रतीक गाँधी की मीडिया की हेडलाइंस बन गए है। दरअसल प्रतीक की आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।
फुले मूवी के मेकर्स ने प्रतीक गाँधी और पत्रलेखा की इस मूवी के पोस्टर को, महात्मा फुले की 195वीं जयंती पर रिवील किया है। प्रतीक गाँधी एक बार फिर सुर्खियां बटौर रहे है। इस फिल्म के पोस्टर से उनका इस फिल्म का लुक भी रिवील हुआ है। इस फिल्म में वह महात्मा ज्योतिराव गोविन्दराव फुले का करैक्टर निभाने वाले है। वही उनके साथ पत्रलेखा महात्मा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले के रोल में नजर आएँगी। प्रतिक और पत्रलेखा दोनों के ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है और अब पोस्टर रिलीज के बाद प्रतिक और पत्रलेखा के लुक की काफी प्रशंसा की जा रही है।
महात्मा फुले सामाजिक कार्यकर्त्ता थे जिन्होंने समाज की कुरीतियों और अछूतो के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी तो वही सावित्रीबाई फुले ने औरतो के लिए सामान अधिकार और शिक्षा के आवाज उठाई थी। प्रतिक ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और महात्मा फुले के इस रोल को करने के लिए वह कहते है कि ये उनका ड्रीम रोल था। वह महात्मा फुले से काफी प्रभावित है और उन्हें बहुत मानते है। इस फिल्म कि कहानी सुनते ही उन्होंने हां कर दी थी। इसके आलावा उन्होंने कहा कि कुछ रोल आपके लिए ही आते है और ये मेरा ड्रीम रोल था। प्रतिक और पत्रलेखा की फिल्म फुले अगले साल 2023 में रिलीज होगी और इसे नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर अनंत नारायण महादेवन डायरेक्ट करने वाले है।