हॉलीवुड कपल को बच्चों के संग सोना पड़ा महंगा, आधी रात को इस वजह से बेटे को बुलानी पड़ी पुलिस

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पूर्व स्पाइस गर्ल्स सिंगर विक्टोरिया बेकहम और उनके पति पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस कपल के लंदन वाले घर में चोरी हो गई है। जब चोरी हुई उस समय डेविड और विक्टोरिया अपनी 10 साल की बेटी हार्पर के साथ अपने घर में मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह है कि चोरों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि चोरों ने घर में मौजूद कीमती सामान पर अपने साथ ले गए है।

डेविड और विक्टोरिया ने साल 1999 में शादी की थीं। उनके चार बच्चे हैं। वे वेस्ट लंदन के एक पॉश इलाके हॉलैंड पार्क में रहते हैं। इस घर की कीमत चार करोड़ पाउंड है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर चोर उनके घर में कब और कैसे घुसे। खबरों के मुताबिक बेकहम परिवार ने चोरी की पुलिस कंप्लेट कर दी है। बताया जा रहा है कि बेकहम फैमिली के लंदन मैनशन में सबसे पहले चोरी के बारे में बेटे क्रूज को पता चला, जब उन्होंने सामान को उसकी जगह पर नहीं देखा. दरअसल, क्रूज दोस्तों के साथ पार्टी करके घर वापस लौटे थे। 

एक कमरे से चीजें गायब थीं, फ्लोर पर ग्लास की खिड़की टूटी हुई थी। जिसके बाद 17 साल के बेटे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। चोरी का पता चलने के बाद क्रूज ने अपने डेड डेविड के साथ सारे घर की तलाशी ली ताकि पता चले कि घर से कौन-कौन सी चीज गायब हैं। इस दौरान सिंगर विक्टोरिया अपनी बेटी हारपर के पास मौजूद थीं। हालांकि चोरों ने परिवार को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन वो घर से काफी कीमती सामान उड़ा ले गए है। परिवार के एक करीबी ने बताया कि चोर काफी प्रोफेशनल थे जो खासतौर पर इसी एरिया में एक्टिव थे।

 चोर अपने साथ कई डिजाइनर और इलेक्ट्रॉनिक चीजें ले गए हैं जिनकी कीमत  हजारों पाउंड्स की थीं। चोरो के हाथ केवल एक कमरा लगा, वरना वह न जाने कितनी चीजें लेकर फरार हो जाते। साल 1990 में विक्टोरिया बेकहम एक पॉप ग्रुप का हिस्सा बनी थीं, जिसका नाम स्पाइस गर्ल्स है. इस ग्रुप में विक्टोरिया को पॉश स्पाइल के नाम से जाना जाता था। स्पाइस गर्ल्स से अलग होने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।