हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

हज यात्रा- 2022 के लिए इच्छुक व्यक्ति 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब केवल चार दिन और बच गये हैं। 10 जुलाई 2022 तक 65 वर्ष या कम आयु के व्यक्ति हज-2022 हेतु आवेदन करने के पात्र होंगे। बिहार राज्य हज समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राशिद हुसैन ने बताया कि हज के लिए आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति के पास 22 अप्रैल 2022 तक जारी तथा 31 दिसंबर 2022 तक वैध अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है।

आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की बेवसाइट hajcommittee.gov.in पर या हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप एचसीओआई पर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावजों के साथ राज्य हज समिति, पटना के कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। नये सर्कुलर के अनुसार सउदी अरब से मान्यता प्राप्त कोविड वैक्सीन की आवश्यक डोज लेनी होगी तथा हज यात्रा के 72 घंटे पूर्व कोविड-19 पीसीआर जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराना होगा। विशेष जानकारी को दूरभाष -0612-2203315 व मोबाइल नंबर-8271463343, 9693638579, 9308102375, 7070810696, 7488279439 पर संपर्क कर सकते हैं या हज कमेटी ऑफ इंडिया की बेवसाइट hajcommittee.gov.in पर जानकारी ली जा सकती है।