बांदा/बदौसा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत बुधवार को कस्बे के एस.जी.एल.एम.इंस्टिट्यूट में स्मार्ट फोन वितरण समारोह आयोजित हुआ। बी.एड.संकाय के 49 विद्यार्थियों को भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्मार्ट फोन वितरण किया। स्मार्ट फोन पाकर सभी छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर अतर्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुजा त्रिवेदी, थाना के प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र/छात्राओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। यह घोषणा सरकार पूरी कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुजा त्रिवेदी ने सभी छात्र,छात्राओं से स्मार्ट फोन के जरिये तकनीकी शिक्षा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कालीचरण बाजपेई ने शासन की घोषणा के क्रियान्यवयन पर स्मार्ट फोन मिलने पर सभी को आगे बढ़ने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों का धर्मेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।समारोह में भाजपा के पंडित आनंद गौतम,विद्यालय के संचालक रोहित कुमार के अलावा बी.एड के विभागाध्यक्ष मूलचंद्र, प्रवक्ता डॉ.के.के.बाजपेई, रवींद्र चतुर्वेदी,व्यापार मंडल के शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।