पंजाब बेहद खूबसूरत जगह है, जो अध्यात्म से जुड़ी है। पंजाब में जाकर आप खूबसूरत यादों को क्रिएट कर सकते हैं और ये यादें आपके साथ लाइफटाइम के लिए रहती हैं। हम बता रहे हैं पंजाब की कुछ जगहों के बारे में जहां पर आप वीकेंड ट्रिप के लिए जा सकते हैं।
1) पठानकोट : पंजाब में सबसे फेमस जगहों में से एक है। हरियाली से भरपूर यह शहर हमेशा खूबसूरत लगता है। सुंदर नजारों के साथ-साथ यह शहर अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए मुक्तेश्वर मंदिर, नूरपूर फोर्ट, काठगड़ मंदिर, शाहपुरकंडी फोर्ट है।
2) नंगल : पंजाब में घूमने के लिए ऑफबीट स्थानों में से एक है नंगल, जो चंडीगढ़ से एक दो घंटे की दूरी पर है। अगर आप इस उलझन में हैं कि नंगल में देखने लायक कुछ है या नहीं, तो यहां की जाने वाली चीजों की संख्या से आप हैरान रह जाएंगे। यहां भी घूमने के लिए काफी सारी जगह हैं। जिसमें से कुछ मंदिर हैं तो कुछ पिकनिक स्पॉट हैं।
3) रोपड़ : अगर आप जलंधर, पंजाब के पास घूमने के लिए जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो रोपड़ आपके करीब है। इसे रूपनगर से भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए आनंदपुर साहिब, रोपर वेटलैंड, जातवेश्वर महादेव टेम्पल है।
4) मोहाली : मोहाली एक प्रमुख कमर्शियल, सांस्कृतिक और परिवहन केंद्र है। खेलों को बढ़ावा देने में इस स्थान का काफी महत्व है। मोहाली में पीसीए क्रिकेट स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम है, इसलिए दोनों स्टेडियम देश भर के खेल प्रेमियों को इस खूबसूरत जगह की ओर आकर्षित करते हैं। यहां घूमने के लिए रोज गार्डन, सुखना लेक, मनसा देवी मंदिर जैसी जगह हैं।
5) कपूरथला : पंजाब में घूमने के लिए कम फेमस जगहों में से एक, कपूरथला को पंजाब के पेरिस के रूप में जाना जाता है। यह पंजाब के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर भी घूमने के लिए कई सारी जगह हैं।