मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराने कोपा गांव के गांधी चबूतरे पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजक कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष शबनम हेलाल के तरफ से रहा। उन्होंने जरूरतमंदों को लगभग 400 कंबल वितरण किए। कंबल वितरण चेयरमैन प्रतिनिधि हेलाल अंसारी के द्वारा हुआ।
कंबल वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारा धर्म है। कड़ाके ठंड से बचने के लिए यह कंबल वितरण किया जा रहा है। जिससे गरीब असहाय इस तेज ठंड से बच सकें। गरीबों असहयोग की मदद करना ही सिर्फ हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर सभासद साकिब बिन हेलाल ने कहा कि चेयरमैन द्वारा हर वर्ष कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। जो सराहनीय कार्य है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और अनायास ही वह बोल उठे ‘ साहब ठंडी बहुत बा कुछ रहा नाय ओढ़ै बदे, कंबल देइ के हमार जिउ जियाय दिहा, सदा खुुुश रहा बेटवा’।
वही कंबल पाकर गरीबों को चेहरे खिल उठे। वहीं इस सराहनीय कार्य को देखकर ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की। बुजुर्गा असहायो ने आयोजक कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष शबनम हेलाल व प्रतिनिधि हेलाल अंसारी को कंबल वितरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुराने कोपा गांव के पूर्व प्रधान बुधराम राजभर,मुजिब ,चुन्नू भाई, सुनील मौर्य, नेसार मेहंदी, राजू साह, अजीत मौर्य ,राहुल मद्धेशिया, सद्दाम शाह, राजा शर्मा ,आदि लोग मौजूद रहे।